Home > अपना शहर ,
अंत्योदय रसोई योजना के केन्द्र का केन्द्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

ग्वालियर| केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश में प्रारंभ की गई। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत ग्वालियर के बस स्टेण्ड पर संचालित केन्द्र का निरीक्षण किया। यह योजना सम्पूर्ण प्रदेश में प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत पाँच रूपए में भरपेट भोजन प्रदान किया जाता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी, वैश्य समाज के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत लोगों को प्रदाय किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भोजन की गुणवत्ता के साथ ही लोगों को अच्छा और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों से उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में समाज ने आगे बढ़कर जो कार्य हाथ में लिया है, उसके लिये समाज के सभी प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया कि योजना के तहत पाँच रूपए में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया जायेगा। योजना के तहत आने वाले जरूरतमंदों को निगम की ओर से एक कूपन प्रदान किया जायेगा। जिसके माध्यम से उसे भोजन की थाली प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र पर प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक लोगों को भोजन प्रदान किया जायेगा। 

Share This News :