Home > अपना शहर ,
घर के सामने से बोलेरो और कार चोरी

ग्वालियर।  à¤˜à¤° के सामने रखी बोलेरो चोर चोरी कर ले गए। घटना अमलतास कॉलोनी में शुक्रवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पर आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

महाराजपुरा थानाक्षेत्र स्थित अमलताश कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सुजान सिंह ने अपनी बोलेरो क्रमांक एमपी07 सीए-6867 को घर के सामने ही रखा था। कुछ देर बाद जब वह गाड़ी उठाने आए तो गाड़ी मौके पर नहीं थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के सामने से कार चोरी

इधर गोला का मंदिर थानाक्षेत्र स्थित बलराम नगर सी-1 निवासी अशोक सिंह भदौरिया की कार आरजे09 सीजे-3568 को 6 व 7 अप्रैल की दरमियानी रात चोर गिरोह ले गए। चोरी का पता अगले दिन सुबह लगा। गोला का मंदिर थाा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Share This News :