Home > अपना शहर ,
पहले तेजाब फेंकने की धमकी अब राजीनामा के लिए धमका रहा युवक

ग्वालियर। 

एमबीए की छात्रा को दोस्ती तोड़ने पर पहले मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। जब छात्रा ने थाने में शिकायत की तो आरोपी राजीनामा कर शिकायत वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना महाराजपुरा प्रेस्टीज कॉलेज के सामने शुक्रवार दोपहर की है। छात्रा ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर धमकाने का मामला दर्ज कराया है।

मालनपुर भिंड निवासी 21 वर्षीय युवती महाराजपुरा भिंड रोड स्थित कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पहले छात्रा की वायुनगर निवासी योगेश भदौरिया से जान पहचान थी। पर जब उसने अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए तो छात्रा ने उससे नाता तोड़ लिया था। जिस पर आरोपी ने उसे मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। जिस पर छात्रा ने महाराजपुरा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा गया था। अब आरोपी पिछले तीन दिन से छात्रा को इस मामले में राजीनामा करने के लिए धमका रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार दूंगा। छात्रा ने शनिवार को फिर महाराजपुरा थाने में शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की त लाश कर रही है।

 

Share This News :