Home > अपना शहर ,
मंत्री पवैया ने निगम को सौंपे पेयजल टैंकर

ग्वालियर। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने अपनी विधायक निधि से खरीदे गए 7 पेयजल टैंकर नगर निगम को समर्पित किए। उन्होंने यह टैंकर खासतौर पर विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर की समस्यामूलक बस्तियों में पेयजल आपूर्ति के लिये मुहैया कराए हैं। यह टैंकर लगभग 10 लाख 74 हजार रूपए की लागत से क्रय किए गए हैं। पवैया ने कहा कि इन टैंकर के अलावा जरूरत पडऩे पर और भी टैंकर विधायक निधि से मुहैया कराए जायेंगे। साथ ही ट्यूबवेल खनन के लिये भी विधायक निधि से फण्ड मुहैया कराया जायेगा। 

Share This News :