Home > अपना शहर ,
मंत्री पवैया के प्रयासों से 8.59 करोड़ लागत से विकास कार्य मंजूर

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित 4 नई सडक़ें बनाई जायेंगी। साथ ही बहो?ापुर चौराहे का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण होगा। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया की पहल पर राज्य शासन ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत लगभग 8 करो? 59 लाख रूपए की लागत से यह विकास कार्य मंजूर किए हैं। पवैया ने गुरूवार को नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी की मौजूदगी में बाल भवन में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर इन कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की भी वार्डवार समीक्षा की। 
बैठक में जानकारी दी गई कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना से सागरताल से बहोड़ापुर तक 3 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से पक्की सडक़ बनाई जायेगी। इसी तरह आनंदनगर गेट से रेलवे पटरी तक एक करोड 98 लाख, वीनस स्कूल से पौआ वाली माता आनंदनगर तक एक करोड़ 77 लाख व 94 लाख रूपए की लागत से चन्द्रनगर रोड बनाई जायेगी। बहोड़ापुर चौराहे के विकास पर 50 लाख रूपए की राशि इस योजना से खर्च होगी। 
उच्च शिक्षा मंत्रीपवैया ने समीक्षा बैठक में जोर देकर कहा कि अगले चार माह तक पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम का अमला पूरी तरह मुस्तैद, संवेदनशील और गंभीर होकर काम करे। उन्होंने कहा कि पेयजल की शिकायत आने पर तत्परता से समाधान करें। à¤—्वालियर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिये मंजूर की गईं 13 नई पेयजल टंकियों का निर्माण भी जल्द शुरू करने के लिये उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने कहा। 

Share This News :