Home > अपना शहर ,
सीटीसी में मानवाधिकार एवं संवेदनशीलता प्रशिक्षण शुरू

ग्वालियर। केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्वालियर में मानवाधिकार एवं संवेदनशीलता ट्रेनिंग का शुभांरभ हुआ। प्रोफेसर डॉ0 के. के. द्विवेदी, वाइस चांसलर, आईटीएम यूनीवर्सिटी, ग्वालियर ने उपरोक्त कोर्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीआरपीएफ ग्वालियर के महानिरीक्षक आर. पी. पाण्डेय तथा आर. सी. मीना, पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केन्द्र ग्वालियर के अतिरिक्त संस्थान के अन्य अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। 
उद्घाटन समारोह में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 के.के. द्विवेदी, वाईस चांसलर, आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर से मानवाधिकार विषय पर विचार-विमर्श किया एवं साथ ही मुख्य अतिथि ने मानव अधिकारों की आवश्यकता, संवेदनशिलता तथा वर्तमान परिदृश्य में इनकी प्रासंगिकता के बारे में वहां पर उपस्थित मानवाधिकार एवं संवेदनशिलता कोर्स के प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सेमिनार के दौरान कोर्स के प्रशिक्षुओं ने मानवाधिकार विषय से संबंधित कई विषयों पर सीधे चर्चा की गई। 
प्रोफेसर डॉ0 द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ मानव मूल्यों को प्रखर करती है। हमारे समाज में कानून का पालन करवाने के लिए एक सिस्टम बना है जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। आगे उन्होने बताया कि मनुष्य को मानव अधिकार जन्म से ही मिलते हैं। मानवाधिकारों का उल्लंघन एवं उन्हे बनाये रखने के बीच में एक छोटी सी लाईन होती है। भारत मानवाधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला राष्ट्रों में से एक है। भारतीय समुदाय ने भी मानवाधिकार पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मानवाधिकार एवं संवेदनशिलता विषयों पर आयोजित यह कोर्स 02 सप्ताह की अवधि का है तथा इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी एवं मानवाधिकार के ख्यातवक्ता भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे

Share This News :