Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नरोत्तम मिश्र आज कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 16 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 16 अप्रैल को प्रात: 8.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन भेंट करेंगे। प्रात: 10 बजे बड़ौनी में गहोई वैश्य समाज की धर्मषाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 11 बजे छोटी बड़ौनी में कौशिक की दुकान नीलम सैनेट्री एंव हार्डवेयर स्टोर का उद्घाटन करेंगे। प्रात: 11.30 बजे दतिया में बीजेपी पार्षद दल की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 3.30 बजे कैरियर सेमीनार के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम में भगा लेंगे (वृन्दावन धाम, सीता सागर के सामने) सायं 4 बजे दतिया चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे (किला परिसर, दतिया)। सायं 4.30 बजे दतिया से डबरा क लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और परशुराम चल समारोह के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे (ब्रम्हपीठ मंदिर, डबरा)। सायं 5.30 बजे से डबरा शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 10.30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर से जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर 17 अप्रैल को प्रात: 5.30 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :