Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
मांझी समाज ने मनाया जनसम्पर्क मंत्री का जन्मदिन

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जन्मदिन पर विभिन्न समाजों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसम्पर्क मंत्री का सम्मान किया व केक काटकर जन्मदिन मनाया। स्थानीय योगी समाज की धर्मशाला, सेवढ़ा रोड़ देहात थाना के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योगी, पाल, कुषवाहा व माझी समाज द्वारा मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया और उन्हें स्मृति स्वरूप चित्र भेंट किया। इस दौरान कालीचरण कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, अवधेश कुमार योगी, धर्मेन्द्र मांझी, हरगोविन्द पाल के अलावा गणमान्यजन में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक सहित अन्यजन उपस्थित रहे। 

Share This News :