Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
सत्संग से मिलती है समाज सेवा की प्रेरणा : डॉ. नरोत्तम मिश्र

धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए जनसम्पर्क मंत्री 
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र सीतापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा व्यास श्री राजेश्वरानंद का शाल श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत किया और व्यास गद्दी पर माथा टेका। 
इस अवसर पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दीन दुखियों व समाज की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है और इस प्रकार के धार्मिक समागमों से हमें समाज के शोषित पीडि़त, कमजोर व दीन दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा देते है। सीतापुर पहुंचने पर भागवत परीक्षित पन्नालाल दांगी के साथ जगदीश दांगी, सियाशरण दांगी, घनश्याम दांगी, नवल किशोर दांगी तथा अन्य ग्रामीणजन ने जनसम्पर्क मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उनको जन्मदिन की शुभकांमनाएं भी दी गई।

Share This News :