Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
हार पचा नहीं पा रहे अरविंद, ठीकरा अब मुन्ना पर फोड़ा

राजनीति में कब कौन सा दांव पेंच आ जाये पता ही नहीं चलता। खुद अरविंद और उनके समर्थक हार को नहीं पचा पा रहे है। पहले आर्ब्जबर पर हार की भड़ास निकाली और अब अटेर के ही दूसरे भाजपा नेता मुन्ना पर ठीकरा फोड़ा है। इससे पार्टी में चल रही गुटबाजी की लड़ाई सड़कों पर आ गई है।
जूनियर कटारे से भी हारने वाले अरविंद भदौरिया को पार्टी शायद आगे मौका नहीं देगी। इसी से वह डरे से हुये है और अज्ञातवास पर है। अभी वह किसी से मिलजुल भी नहीं रहे। लेकिन उनके समर्थक सड़कों पर गुटबाजी को हवा दे रहे है। हार के बाद भदौरिया का कहना था कि आर्ब्जबर ने कांग्रेस का एजेंट बनकर काम किया इससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। परंतु अचानक आज समर्थकों ने अटेर के ही दूसरे भाजपा नेता व सीड कारपोरेशन के उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया पर हार का ठीकरा फोड़ा है। उनका कहना था कि मुन्ना ने अरविंद को हराने के लिए काम किया है। अरविंद समर्थकों ने मुन्ना गददार है के नारों के बीच पुतले को आज जूते चप्पलों से पीट कर फूंका। अरविंद समर्थकों की इस हरकत ने आज पार्टी में चल रही गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया। हालांकि अरविंद ने इस पूरे घटनाक्रम से खुद को दूर कर लिया है। उन्होंने कहा, पुतला फूंकने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते। इधर लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि वह पार्टी के नहीं अरविंद समर्थक है।

Share This News :