Home > अपना शहर ,
जरीन खान को लेकर पत्रकारों में आक्रोश

ग्वालियर। अदाकारा जरीन खान के कारण आज पत्रकार 3 घंटे परेशान हुये। वह पत्रकारों से बिना बात किये हुये चली गई। जिसके कारण पत्रकारों में आक्रोश रहा। 
बताया जाता है कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र रामू तोमर व उनके सहयोगियों ने जरीन खान का प्रोग्राम अरेंज किया था और आज उनकी पत्रकारवार्ता सुबह 10 बजे रखी थी। पत्रकार सुबह अपने निर्धारित समय पर पहुंच भी गये थे, लेकिन जरीन खान होटल से 3 घंटे नीचे नहीं उतरी और बिना बातचीत किये चली गई, जिससे पत्रकारों में बेहद आक्रोश था। उनका कहना था कि यह आयोजक की मनमानी की वजह से हुआ है। 

Share This News :