Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हटवाई वाहन से लालबत्ती

भोपाल :  à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए वाहनों की लालबत्ती हटाने का निर्णय जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा भी लिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ट्वीट कर बताया कि मध्यप्रदेश में भी इस फैसले का अमल होगा। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि उन्होंने मंत्री के रूप में उन्हें आवंटित वाहन और कार्यालय के अन्य वाहन का उपयोग बिना लालबत्ती के ही करने का निर्णय लिया है। इस पर तत्काल अमल भी प्रारंभ कर दिया गया है।

Share This News :