Home > अपना शहर ,
बढ़ते तापमान के मद्देनजर 21 व 22 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश

ग्वालियर | मौसम विभाग द्वारा 21 व 22 अप्रैल को तापमान में अत्यधिक वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस बात को ध्यान में रखकर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने 21 व 22 अप्रैल को जिले में संचालित कक्षा-1 से 8वीं तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिये अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को लिखित में पत्र जारी कर दिया है। 
 à¤œà¤¿à¤²à¤¾ शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने बताया कि जो स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने कहा है अवकाश के दोनों दिवसों में शिक्षकों व अन्य स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित कार्य संपादित करने होंगे। 

Share This News :