Home > अपना शहर ,
राकेश जैन के भजनों पर झूूमे सांई भक्त

ग्वालियर अंचल के विकास नगर स्थित प्रसिद्ध सांई मंदिर में बीती रात सांई भजनों के नाम रही। यहां प्रसिद्ध भजन गायक राकेश जैन ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिनको सुनकर मंदिर में आने वाले श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। 
ज्ञांतव्य है कि भजन गायक राकेश जैन शिर्डी के सांई बाबा के भक्त है और सांई आधारित भजनों की श्रृंखला वह प्रस्तुत करते रहते है। वह आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी भजनों की प्रस्तुति देते रहते हैं। भजनों की प्रस्तुति से पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। 

Share This News :