Home > अपना शहर ,
जिले के ब्राण्ड एम्बेसडर के लिये 65 बेटियाँ आईं आगे

 

कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जन जागृति हेतु ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा शहर की बेटियों को ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में प्रचारित करने का प्रयोग सफल रहा है। इसी के परिणाम स्वरूप इस वर्ष के लिये ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में नई प्रतिभाओं के चयन हेतु बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालीं 65 बेटियों के आवेदनों पर विचार किया गया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस एस जादौन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीसी-पीएनडीटी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में डॉ. कुंदवानी, मेजर आशा माथुर, डॉ. बिंदु सिंघल, श्रीमती मधु भारद्वाज सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में प्राप्त 65 प्रोफाइल पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा चयनित बेटियों को एक वर्ष के लिये ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में चयनित किया जायेगा। 

Share This News :