Home > अपना शहर ,
वाह रोटरी क्लब वालों श्रद्धांजलि सभा भी होटल में

लियर अंचल के रोटरी क्लब वाले पदाधिकारी और सदस्य अपनी 5 स्टार संस्कृति की आदत से दूर नहीं हो पा रहे हैं और बाते बड़ी बड़ी समाजसेवा की करते हैं। 
अब देखिये कि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व प्रांतपाल समाजसेवी सतीश अजमेरा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा भी होटल में रखी हैं। अब इन रोटरी समाजसेवियों को कौन समझाये कि भैया श्रद्धांजलि सभा तो कहीं मंदिर, चेंबर परिसर, मैदान या सार्वजनिक स्थल पर रख लेते। होटल सेंट्रल पार्क के एयरकंडीशंड हॉल में क्या आप उस दिवंगत आत्मा के प्रति अन्याय नहीं कर रहे, जो जीवनभर समाजसेवा के लिये लगा रहा, व्यापारियों की हित की लड़ाई लड़ता रहा। भैया चेंबर प्रांगण में ही श्रद्धांजलि सभा कर लेते। वह चेंबर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। 
होटल में होने वाली इस श्रद्धांजलि सभा को लेकर ग्वालियर के लोग अचंभित है और छपास के रोगी का यह कारनामा बता रहे हैं। 

Share This News :