Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया दो दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर | उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 23 अप्रैल को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचेंगे। पवैया इस दिन प्रात: 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 23 अप्रैल को प्रात: 7 बजे नेहरू पार्क कम्पू में दाना-पानी कार्यक्रम में भाग लेंगे। पवैया प्रात: 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने निवास सेवा पथ पर विभिन्न शिष्ट मण्डलों से भेंट करेंगे। इसके बाद सायंकाल 5.30 बजे शहर के वार्ड क्रं.-8 में निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लेंगे। पवैया 24 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण में भाग लेंगे। इसी दिन सायंकाल 5.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव, स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :