Home > अपना शहर ,
ग्वालियर जिले में सरकारी स्कूलों को संवारने के लिये हुई अभिनव पहल

ग्वालियर |  à¤¸à¤°à¤•ारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाई के लिये बेहतर माहौल मुहैया कराने के लिये ग्वालियर जिले में अभिनव पहल हुई है। खासकर ग्वालियर शहर के सरकारी स्कूलों में नगर निगम ने शाला उपकर निधि से फर्नीचर, पंखे, स्वच्छ पानी और शौचालय इत्यादि बुनियादी सुविधायें मुहैया कराई हैं। नगर निगम द्वारा शाला भवनों में सुधार कार्य के लिये भी धनराशि उपलब्ध कराई हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल शनिवार को शहर के स्कूलों मे हुए इन कार्यों का जायजा लेने पहुँचे। स्कूलों के निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने विक्टोरिया मार्केट जीर्णोद्धार कार्य, टाउन हॉल, नगर निगम के पुराने भवन, पुराने कलेक्ट्रेट भवन, सेंट्रल लाइब्रेरी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण भी किया। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी, एमआईसी की सदस्य श्रीमती नीलिमा शिंदे, जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी व एसडीएम विजय राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी इस मौके पर कलेक्टर के साथ थे। डॉ. गोयल ने शासकीय टकसाल स्कूल, शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय एसएएफ कम्पू एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय अवाड़पुरा का निरीक्षण किया और यहाँ की बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। टकसाल स्कूल के शाला परिसर में ही सांसद निधि से बने स्पोर्ट्स हॉल को स्कूल को हस्तांतरित करने के साथ ही व्यवस्थित करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान डॉ. गोयल ने दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर की सभी शालाओं में आगामी वर्ष में जो-जो काम किए जाना हैं, उनके प्रस्ताव तैयार किए जाएँ, ताकि उपलब्ध बजट से उक्त कार्यों को कराया जा सके। इसके साथ ही शालाओं में बिजली विभाग की जो भी समस्यायें हैं, उसके लिये शीघ्र ही जिला स्तर पर एक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समस्याओं के निराकरण पर ठोस कार्रवाई की जा सके। 
कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा जिन शालाओं में कम्प्यूटर की आवश्यकता है उनमें कम्पयूटर उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी शीघ्र कराने के निर्देश दिए। शालाओं में पुराने फर्नीचर को भी ठीक कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। इसके साथ ही शालाओं में बालिकाओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि शालाओं में छोटे-मोटे निर्माण कार्यों के लिये प्रत्येक जोन कार्यालयों को 4 – 4 लाख रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही 266 स्कूलों में एक करोड़ 25 लाख रूपए की लागत का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। निगम द्वारा 252 स्कूलों के लिये 729 पंखे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
स्कूलों में लगेंगे आरओ, बच्चों के साथ आम जनों को भी मिलेगा शुद्ध जल
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिये आरओ लगाए जाएँ। शाला भवन में इस प्रकार से आरओ लगाए जाएँ कि स्कूल के समय बच्चों को पेयजल मिले और स्कूल समय के बाद आम लोग भी उस आरओ से पानी पी सकें। इसके लिये शाला भवन की वाउण्ड्रीवॉल के बाहर ही एक कनेक्शन दिया जाए। कलेक्टर ने प्रथम चरण में ऐसे स्कूलों में आरओ लगाने को कहा है जहाँ लगभग 400 बच्चे अध्ययनरत हैं। 
टाउन हॉल, विक्टोरिया मार्केट और निगम भवन का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने शाला भवनों के निरीक्षण के उपरांत महाराज बाड़े पर स्थित निगम के पुराने निगम भवन, टाउन हॉल और विक्टोरिया मार्केट जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने नगर निगम के पुराने भवन को पुराने स्वरूप में लाने के लिये शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टाउन हॉल में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण कर इसके उपयोग के लिये योजना बनाकर कार्रवाई की जावे। निगम द्वारा टाउन हॉल का उपयोग जनहित में शीघ्र प्रारंभ हो, यह सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर‍दिया। 
 à¤¨à¤¿à¤°à¥€à¤•्षण के दौरान बताया गया कि विक्टोरिया मार्केट के जीर्णोद्धार का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। à¤•लेक्टर ने इसके पश्चात सेंट्रल लाइब्रेरी और जिला शिक्षा कार्यालय का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में बच्चों की माँग पर दो एसी शीघ्र लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लाइब्रेरी के शौचालय का मेंटेनेंस बेहतर रूप से करने के निर्देश भी दिए। 
दीनदयाल रसोई देखने भी पहुँचे
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने नगर निगम द्वारा बस स्टेण्ड पर संचालित कराई जा रही दीनदयाल रसोई का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने लोगों को प्रदाय किए जा रहे भोजन को भी परखा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन द्वारा संचालित की जा रही दीनदयाल रसोई का अधिक से अधिक लाभ मिले। लोगों को बेहतर और शुद्ध भोजन प्राप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए। 

Share This News :