Home > अपना शहर ,
ग्वालियर जिले में 25 हजार मैट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी

ग्वालियर । किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है ।ग्वालियर जिले में अभी तक 25 हजार 85  à¤®à¥‡à¤Ÿà¥à¤°à¤¿à¤• टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है इसके एवज में 23 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि का भुगतान किसानो को किया जा चुका है ।            
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है कि खरीदी केंद्रों से  à¤—ेहूं का उठाओ तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के कारण अनेक बार वर्षा आदि से गेहूं का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम खरीदी की प्रक्रिया के बाद उठाओ का काम तेजी से करें। उन्होंने नान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की प्रतिदिन की गई खरीदी और उठाओ की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए। खरीदी कार्य के लिए ग्वालियर जिले में 59 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं पूरे जिले को 4 सेक्टरों में बांटा गया है ग्वालियर सैक्टर के मुरार क्षेत्र में स्थापित खरीदी केंद्र बेहट, दबका उटीला हस्तिनापुर, रनगंवा, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से गेहूं के उठाओ में दिक्कत आ रही हैं ।              
उन्होंने मुरार से बेहट तक बनाई जा रही सड़क निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि सड़क के एक भाग को मोट्रेवेविल बनाया जाए, जिससे खरीदी केंद्रों पर रखे हुए गेहूं को आसानी से उठाव हो सके और गेहूँ को गोदामों तक पहुंचाया जा सके।

Share This News :