Home > अपना शहर ,
मेरे पति की हत्या के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करें

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक महोदय मेरे पति की हत्या 6 अप्रैल को बेहरमी से गला घोंटकर की गई थी।  à¤”र मेरे पति की हत्या को जिन लोगों ने अंजाम दिया है उनका बहुत बड़ा अवैध शराब का कारोबार है। और मेरे पति की हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। क्योंकि वह राजनीतिक रसूकवाला और धनाढ्य है। मुझे और मेरे परिवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी से खतरा बना हुआ है। यह लोग मेरे साथ कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। अत: मेरे पति के मुख्य हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।  à¤¯à¤¾ फिर उसे फरार घोषित कर उस पर ईनाम घोषित कर उनकी संपत्ति कुर्क की जाए। यह गुहार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जुनवाई में स्व. विनय राठौर की पत्नी आयशा सिंह निवासी महलगांव पहाडिय़ा ने पुलिस अधीक्षक से लगाई। 
6 अप्रैल को मनियां राठौर की हत्या के बाद फरार चल रहे हत्याकांड के मुख्य आरोपी महेश गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्व. मनियां राठौर की पत्नी आयशा सिंह अपने दो दर्जन से ज्यादा परिजनों के मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची। और पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष से मुलाकात कर गुहार लगाते हुए कहा कि उनके स्व. मनियां राठौर की हत्या दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनकी पति की हत्या करने का तानाबाना बुनने वाला मुख्य आरोपी महेश गुप्ता , अरविंद यादव उर्फ कल्ली, और रूपेश शर्मा को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। श्रीमती आयशा ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि महेश गुप्ता राजनीतिक रसूकवाला और धनाढ्य है और उसके संबंध चंड़ीगढ़ के बीएस चौहान जो कि मौर्य डिस्टलरी चंडीगढ़ के संचालक हैं के साथ अलीगढ़ के अनुज गुप्ता और इंदौर के एके सिंह से हैं। और मौर्य डिस्टलरी में हत्याकांड का मुख्य आरोपी महेश गुप्ता पार्टनर है और यह लोग राजनीतिक और धन, बल में सक्षम हैं। इस कारण इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, और इनसे मुझे एवं मेरे बच्चों को खतरा बना हुआ है। यह लोग मेरे साथ कुछ भी करवा सकते हैं। अत: मेरे पति के मुख्य हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।  à¤¯à¤¾ फिर उसे फरार घोषित कर उस पर ईनाम घोषित कर उनकी संपत्ति कुर्क की जाए। महोदय यदि महेश गुप्ता को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी तो बहुत बड़े अवैध शराब के कारोबार का भी खुलासा हो सकता है। और यदि पुलिस ने मेरे पति के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो मैं मुख्यमंत्री निवास पर धरना दूंगी। पुलिस अधीक्षक ने स्व. मनियां की पत्नी आयशा को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  
उल्लेखनीय है कि  6 अप्रैल को मनिया राठौर की क्रूरतापूर्वक गला घोंटकर हत्या की गई थी और हत्यारों ने उसकी पहचान छुपाने के लिए उस उसके शव को जलाने का प्रयास किया था। मनियां का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपी बंटी यादव और अन्नू सक्सैना को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मास्टर माइंड महेश गुप्ता, अरविंद यादव उर्फ कल्ली, रूपेश शर्मा फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

Share This News :