Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
दूल्हे ने मांगी हाइटेक बाइक तो दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

तीन तलाक को लेकर जारी बहस के बीच बुधवार को एक मुस्लिम दुल्हन ने अपने दुल्हे को ऐसा सबक सिखाया कि उसके गले में फूलों की बजाय जूतों की माला पहुंच गई। दूल्हा अपनी मनपसंद पावर बाइक के लिए अड़ा तो निकाह के चंद घंटे बाद ही भरी पंचायत में युवती ने तलाक मांग लिया। इस बहादुरी को सलाम करने समाज के कई युवा आगे आए और 24 घंटे के भीतर ही इस बहादुर युवती का निकाह भी हो गया।

कांके के मुस्लिम टोला के रहने वाले बसीरूद्दीन अंसारी की बेटी रूबाना परवीन का रिश्ता ओरमांझी के सांडी गांव के अयूब अंसारी के बेटे मुमताज अंसारी के साथ तय था।25 à¤…प्रैल को रात आठ बजे मुमताज बारात लेकर पहुंचा। रात नौ बजे मुहल्ले के मस्जिद के इमाम नसीम खान दोनों का निकाह कराया। विदाई से पहले जब दूल्हे की निगाह दहेज में आई बाइक पर पड़ी तो वह बिफर गया। वह सामान्य की बजाय पावर बाइक की डिमांड करने लगा। दोनों पक्षों में टकराव शुरू हो गया। नौबत मारपीट पर पहुंच गई।

इसी बीच परवीन ने दुल्हे को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। रात तीन बजे पंचायत बुलाई गई, à¤œà¤¿à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ युवती ने दहेजलोभी के साथ जाने से इनकार कर दिया। वाकये की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। दुल्हे व उसके परिजनों को उन्होंने बंधन बना दिया। गुस्सा यहीं नहीं थमा। ग्रामीणों ने दुल्हे के गले में जूतों की माला डाल दी, à¤¸à¤¿à¤° मुंडवा दिया और उसे पूरे गांव में घुमाया।

परवीन के जज्बे को सलाम

घटना की जानकारी आसपास के गांवों में पहुंची तो तीन लड़कों ने निकाह के लिए अपना हाथ रूबाना परवीन की ओर बढ़ा दिया। बुधवार की दोपहर वह रिश्ता लेकर रूबाना के घर पहुंचे। परिजनों की सहमति के बाद परवीन का रिश्ता रातू के फुटकल टोली के इलियास से तय हुआ। बुधवार देर शाम उनका निकाह भी हो गया

Share This News :