Home > अपना शहर ,
समिति के सदस्य अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें – केन्द्रीय मंत्री तोमर

ग्वालियर | जिला स्तरीय दीनदयाल अन्त्योदय समिति की प्रथम बैठक समिति के अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री गौरी शंकर बिसेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल स्वच्छता एवं पंचायत राज मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बज्जर सिंह, विधायक नारायण सिंह कुशवाह और भारत सिंह कुशवाह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, कलेक्टर डा.संजय गोयल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह सहित दीनदयाल अन्त्योदय समिति के नगरीय और जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे। 
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकार और कर्तव्य  à¤¦à¥‹à¤¨à¥‹à¤‚ की व्याख्या की गई है। लेकिन जन प्रतिनिधि अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक नजर आते हैं। जबकि जनप्रतिनिधियों में कर्तव्य बोध होना आवश्यक है। उन्होने बताया देश में सरपंच के अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि को चेक पर हस्ताक्षर करने के अधिकार नहीं दिए गये हैं, सरपंचों की स्थित हम सब लोगों से छिपी भी नहीं है। उन्होनें कहा कि पावर चैक पर हस्ताक्षर करने से नहीं बल्कि नैतिक बल से आती है। उन्होनें समिति के सदस्यों को सलाह दी कि वे शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का माध्यम बने। जनप्रतिनिधि का काम जनता के हितों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना है। प्रभारी मंत्री बिसेन ने समिति के प्रथम सम्मेलन में सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि सरकार द्वारा आप सभी को पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति की मदद करने के लिए नामांकित किया है उन्होनें कहा कि शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाएँ हैं जिनके विषय में आम लोगों को जानकारी न होने के कारण उसका लाभ नहीं उठा पाते है। इस कार्य में समिति के सदस्य उनकी मदद कर सकते हैं। उन्होनें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का उदाहरण दिया और कहा कि आप सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करें।  à¤…ंत में उपाध्यक्षबज्जर सिंह गुर्जर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Share This News :