Home > अपना शहर ,
विद्युतीकरण के प्रस्ताव 30 अप्रैल तक मुहैया करायें : तोमर

ग्वालियर | केन्द्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में गुरूवार को विद्युत सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। तोमर ने बैठक में मौजूद सभी विधायकगणों से अपने-अपने क्षेत्र के विद्युतीकरण से संबंधित दो-दो प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने 30 अप्रैल तक यह प्रस्ताव मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक को मुहैया कराने को कहा है। 
गुरूवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, विधायकगण नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, लाखन सिंह यादव व श्रीमती इमरती देवी, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Share This News :