Home > अपना शहर ,
मासूम का शव खंडहर में मिला, गला दबाकर की हत्या

ग्वालियर। बरां गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव नग्न हालत में खंडहरों में पटका गया है। बच्चे बेदर्दी से पीटा गला दबाकर मारा गया है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जनकारी के अनुसार शहर से सटा बरां गांव में अशोक आदिवासी रहता है। उसका दस साल का बेटा संजय गुरुवार की शाम से गायब था। अशोक थाने में बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो उससे कहा गया दोस्तों के साथ खेल रहा होगा। अशोक ने अपने रिश्तेदारों और बेटे संजय के दोस्तों के बीच तलाश की, लेकिन कुछ मालूम नहीं चला। शनिवार को सुबह गांव के पास ही खंडहर में एक लड़के का शव मिला। इस लाश की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक को भी लेकर आई। अशोक ने अपने बेटे को पहचान लिया। वह लाश संजय की थी। किसी ने संजय का मर्डर किया और लाश फेंक दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। बहोड़ापुर टीआई आरएस तोमर का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है और पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी ने बच्चे के साथ कुकृत्य किया और फिर पोल खुल जाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी।

Share This News :