Home > अपना शहर ,
सडक पर प्रचार सामाग्री रखकर यातायात बाधित कर रहे मोबाइल कंपनी के डीलर के खिलाफ की कार्यवाही

ग्वालियर। जयेन्द्र गंज क्षेत्र में राजीव प्लाजा, थाटीपुर, सिटीसेंटर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जियोनी, ओप्पो एवं वीवो आदि कंपनी के दुकानदारों द्वारा सडक पर प्रचार सामाग्री, बैलून एवं एयर आईटम रखकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे यातायात बाधित हो रहा है। इसको लेकर निगमायुक्त  à¤…नय द्विवेदी के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है तथा प्रचार सामाग्री भी जप्त करने की कार्यवाही भी की गईं। क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र शाक्य के नेतृत्व में जयेन्द्रगंज राजीव प्लाजा पर दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में जियोनीे या अन्य किसी कंपनी की प्रचार समाग्री से यातायात को बाधित न करें अन्यथा उनके खिलाफ कडी कार्यवाही की जावेगी।

Share This News :