Home > अपना शहर ,
प्रदूषण बचाने पालीथिन पर बैन 1 मई से

ग्वालियर। प्रदूषण बचाने के लिए राज्य की शिवराज सरकार ने 1 मई से पालीथिन पर बैन लगा दिया है। अब कहीं पर भी पालीथिन का उपयोग मिलने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाएगी। अब कपड़़ों के थैले घर से लोगों को खरीदी के लिए ले जाने होंगे।
पालीथिन को लेकर पिछले दिनों विरोध और समर्थन करने वालों का काफी हो हल्ला मचा रहा। लेकिन सभी के मुददों के बीच सरकार के इस पर पूर्ण विराम लगाने के फैसले से सभी की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही है। पालीथिन के बंद होने से अब कपड़ों के थैलों का चलन शुरू होगा। बड़़े बड़े शापिंग मालों में तो पन्नी भी पैसों से मिलती है। परंतु छोटी दुकानों पर आम आदमी के लिए पालीथिन ही सस्ती और सुलभ उपलब्ध है। अब देखना यह है कि छोटे दुकानदार इसका क्या विकल्प निकालते है। वही पालीथिन के बैन होने से सब्जी मंडी में घर से थैला खरीदी के लिए ले जाना होगा। इधर पालीथिन पर बैन से कपड़़ों के थैले की बंद पड़ी इस माइनिंग इण्डस्ट्री में रौनक लौट आयेगी।

Share This News :