Home > अपना शहर ,
विधानसभा के तीन दावेदार एक साथ

राजनीति में कौन दोस्त कौन दुश्मन यह कहना बहुत कठिन है। ऐसा ही एक नजारा सोमवार को कैंसर चिकित्सालय के स्थापना दिवस समारोह में दिखा। 
कार्यक्रम में दक्षिण विधानसभा के तीनों दावेदार आमंत्रित थे। वर्तमान विधायक नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी और पार्षद डॉ. सतीश सिकरवार की एक साथ मौजूदगी चर्चा का विषय रही। तीनों ही दावेदार एक दूसरे से बातचीत करते देखे गये। परंतु तीनों की नेतागिरी एक दूसरे से जुदा है। वह अगला एमएलए बनने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। जनता से घुल मिलकर टिकट के लिए अभी से ताल ठोंक रहे है।

Share This News :