Home > मनोरंजन ,
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' का टीजर रिलीज, देखें पहली झलक

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का आज टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में सलमान का लुक और सीन्स काफी रोचक होने के साथ ही इसमें जंग और सैनिकों को भी दिखाया है. इस टीजर में सलमान यकीन को विश्वास बनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं.

सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीजर को टवीट करते हुए लिखा है कि जल जा जल जा और जल गया.

 à¤—ुरुवार सुबह डायरेक्टर कबीर कान सलमान खान के कुछ फैंस के साथ टीजर लॉन्च इवेंट पर गए थे, जहां कुछ चुनिंदा फैंस को फिल्म का टीजर दिखाया गया. टीजर देखने के बाद सलमान के फैन कल्ब ने ट्विवटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए.
बता दें कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं.  इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

Share This News :