Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
मनीष सिसोदिया के जवाब पर बोले कपिल मिश्रा, 'सत्येंद्र जैन के जेल जाते ही सब सामने आ जाएगा'

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के करीबी कपिल मिश्रा से मंत्री पद हटा दिया. इसके बाद कपिल ने सीधे केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कपिल मिश्रा ने आज राजघाट पर अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि ’50 करोड़ की जमीन की डील करवाने के लिए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए थे’.

बड़ी बातें:-

  • आम आदमी पार्टी से अलग होकर खुद की पार्टी à¤¸à¥à¤µà¤°à¤¾à¤œ बनाने वाले à¤¯à¥‹à¤—ेन्द्र यादव ने कहा, à¤®à¥ˆà¤‚ केजरीवाल के खिलाफ शक्ति, लालच, अहंकार और सत्तावादी होने के आरोपों से सहमत हो सकता हूं, लेकिन रिश्वत लेने के आरोपों के ठोस सबूत होने जरुरी हैं.
  • हम मंगलवार से सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे, पांच दिन की इस कैंपेन के जरिए उन्हें ‘राइट टू रिकॉल’ की याद दिलाएंगे- अजय माकन
  • जिस केजरीवाल को मैं जानता हूं उसकी तस्वीर दिल में लगी है, जिसे पैसे लेते देखा उसे मैं नहीं जानता- कपिल मिश्रा.
  • मैं कोई मांग नहीं कर रहा, मैं सीबीआई और एसीबी को सारी बात बताऊंगा- कपिल मिश्रा.
  • कल तक कह रहे थे कि EVM के कारण चुनाव हारे, मेरे ACB को चिट्ठी लिखते ही पानी का मुद्दा कहां से आ गया- कपिल मिश्रा.
  • अरविंद केजरीवाल को कैश लेते देखने के बाद एक कार्यकर्ता पर क्या बीती होगी- कपिल मिश्रा.
  • सबूत के सवाल पर बोले कपिल मिश्रा, सत्येंद्र जैन के जेल जाते ही सब सामने आ जाएगा-  कपिल मिश्रा.
  • कपिल मिश्रा के आरोपों को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बेबुनियाद बताया, कहा- कपिल मिश्रा के आरोप à¤†à¤°à¥‹à¤ª ऊल-जुलूल हैं

Share This News :