Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश क्रिकेट दिव्यांग टीम का चयन रविवार को

ग्वालियर। सेन्ट्रल जोन क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु मध्यप्रदेश क्रिकेट दिव्यांग टीम का चयन ग्वालियर के एम.एल.बी. कॉलेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर रविवार 14 मई को समय सुबह 9.30 बजे रखी गई है। 
यह जानकारी निशक्त जन खेल एवं कल्याण समिति के सचिव संजय सिंह तोमर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि 27 मई से लखनऊ उत्तरप्रदेश में सेन्ट्रल जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ, राजिस्थान एवं उत्तराखण्ड की टीमें भाग लेंगी। इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु दिव्यांग खिलाड़ी को सफेद किट एवं क्रिकेट किट के साथ-साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साईज के फोटो लाना अनिवार्य है।

Share This News :