Home > अपना शहर ,
विभिन्न स्थानों से पकडे 324 सांड

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे सांड पकडने के अभियान के तहत आज तक नगर निगम द्वारा 324 आवारा सांड शहर के विभिन्न स्थानों से पकडकर गौशाला में छोड़े गए। जिसमें दिनांक 11 मई की रात्रि एवं 12 मई को दिन में 58 सांडों को अभियान चलाकर पकडा गया। 
नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में संपूर्ण शहर के विभिन्न मार्गो पर आवारा सांडों से मुक्त करने का कार्य जारी है। निगम के अमले द्वारा लश्कर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में तथा उपनगर ग्वालियर, हजीरा एवं मुरार व थाटीपुर क्षेत्र में सभी प्रमुख स्थानों एवं मुख्य सडकों पर नियमित अभियान चलाकर सांडो को पकडने का अभियान चलाया जा रहा है।                       नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के नागरिकों द्वारा कंट्रोल रुम में एवं व्हाटसप के माध्यम से आवारा सांडो की जो शिकायतें आ रही हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है तथा शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में जमघट लगाने वाले सांडो को पकडा जा रहा है। अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेशानुसार अब शनिवार 13 मई 17 से सभी वार्डों के डब्ल्यूएचओ अपने संबंधित वार्ड में रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भ्रमण कर यह चिन्हित करेगें कि उनके क्षेत्र में किस जगह सांड खडे हैं तथा यह जानकारी वह कंट्रोल रुम में दर्ज कराएंगे। इसके बाद सांड पकडने के लिए गठित दल द्वारा कंट्रोल रुम में दर्ज जानकारी के अनुसार सांडो को पकडने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Share This News :