Home > अपना शहर ,
गौ-माता के साथ मनाया श्री श्री रविशंकर जी का 61वां जन्म दिवस

ग्वालियर । श्री श्री रवि शंकर जी महाराज का जन्म दिवस आज उनके अनुयायियों द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में गौमाता के साथ मनाया गया। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रातः गौसेवा की तथा गौभोग लगाया। वहीं सांय के समय भजन संध्या का आयोजन कर श्री श्री रविशंकर जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया।
नगर निगम द्वारा लाल टिपारा स्थित गौशाला में चलाए जा रहे गौसेवा के कार्य को अब शहर की नागरिकों व सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग मिल रह है तथा शहर के नागरिक व संस्थाएं अपने परिजनों के जन्म दिवस एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर भी गौ-भोग लगाकर गौ सेवा कर रहे हैं। इसी के तहत आज आगरा एवं गुना के भजन गायकों द्वारा गौशाला में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं संस्था के सदस्यों द्वारा गौसेवा कर रहे साधु संतो का गौशाला के विकास में अतुल्यनीय योगदान के लिए सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर गौसेवा का पुण्य लाभ कमाया। गौशाला में आज श्रीमती आराधना दुबे, मनोज जैन, शरद सक्सैना, रवि मोहन, शामभवी आंग्रे, अर्चना शर्मा, सुधीर कुशवाह, संदीप बिन्दवार, रवि मोहन, शिवम मिश्रा, शिवम तिवारी एवं समृद्वि दुबे सहित बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share This News :