Home > अपना शहर ,
जैन, वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अपार उत्साह

दिव्यांगों का भी होगा परिचय, पत्रिका भी à¤ªà¥à¤°à¤•ाशित à¤¹à¥‹à¤—ी
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल के जैन और वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन ग्वालियर में परिचय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस परिचय सम्मेलन में जैन और वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए सुयोग्य संबंध भी उपलब्ध कराये जायेंगे। इसका आयोजन 27-28 मई को जैन छात्रावास नया बाजार में होगा। परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन शुरू कर दिये गये हैं। उक्त जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता में ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रति जैन, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल व सचिव मुकेश अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। 
उन्होंने बताया कि इस परिचय सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि इसमें विवाह योग्य समाज के दिव्यांग युवक युवतियों का परिचय भी कराया जायेगा, ताकि उनके विवाह संबंध भी यथोचित और समय पर हो सकें। ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन ने समाज में विवाह योग्य युवक युवतियों के संबंधों  à¤•े लिए सार्थक पहल की है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें जैन और वैश्य समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। परिचय सम्मेलन दो दिवसीय होगा और इसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर के अलावा आगरा, मथुरा, झांसी, धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, इटावा, ललितपुर के भी जैन व वैश्य समाज के लोग शिरकत करेंगे। 
ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रति जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन को लेकर जैन और अग्रवाल समाज के लोगों में विशेष उत्साह है और इसे भव्य रूप में आयोजित करने का प्रयास चल रहा है। विवाह योग्य युवक युवतियों की पत्रिका भी प्रकाशित की जायेगी, ताकि बाद में भी वैवाहिक संबंधों के लिए लोगों को सुविधा मिल सकें। परिचय सम्मेलन में समाज के दिव्यांग युवक युवतियों के लिए भी उचित संबंधों की पहल की जायेगी। इसके लिए विभिन्न टीमें बना दी गई है। ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रति जैन व सचिव मुकेश अग्रवाल के अनुसार जैन एवं वैश्य समाज के लोगों में युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अपार उत्साह है और सभी मिलकर इसको सफल बनाने का प्रयास कर रहे है। जैन व अग्रवाल के अनुसार ऐसे सम्मेलन निश्चित तौर पर समाज के लोगों के लिए सुविधाजनक होते हैं, जिससे समय पर विवाह संबंध तय हो पाते है और सुयोग्य जीवन साथी का चुनाव भी हो जाता है। इसी प्रकार ऐसे विवाह में युवक युवती अपने जीवन साथी को अपने हिसाब से चुन भी सकते हैं और परिवार की जानकारी भी तुरंत मिल पाती है। 
इस मौके पर ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन के मनीष बांदिल, प्रदीप गर्ग,  à¤¶à¤•ुन अग्रवाल, अर्चना लोकेन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे। श्रीमती रति जैन ने बताया कि ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन का अंचल में यह पहला परिचय सम्मेलन है। अभी तक आर्गनाइजेशन ने राजस्थान व अन्य प्रदेशों में ऐसे परिचय सम्मेलनों की श्रृंखला बहुतायात में आयोजित की हैं। परिचय सम्मेलन के आवेदन पत्रत्र हैप्पीनेस सराफा बाजार,, उपहार शोरूम सराफा बाजार, शुभम प्रिंटिंग प्रेस नया बाजार पर उपलब्ध हैं। पत्रकारों को अध्यक्ष रति जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन की सफलता हेतु विभिन्न जिलों में भी संपर्क किया गया है। सम्मेलन के लिए व्यवस्था भी पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। सम्मेलन में प्रदेश के मंत्रीगण व समाज की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Share This News :