Home > अपना शहर ,
पानी के लिए महापौर को घेरा

ग्वालियर। पूर्व विधानसभा में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर शनिवार को रहवासियों ने कांग्रेस नेता मीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महापौर निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले आक्रोशितों ने उसके निवास के बाहर खाली मटके भी फोड़े।
यहां बता दे कि पूर्व विधानसभा के वार्ड नंबर 60, 19, 20, 21, 23 में पिछले काफी समय से पेयजल संकट व्याप्त हैं। इसकी शिकायत कई बार निगम अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई ही नहीं हुई। आज इसी से नाराज रहवासियों ने कांग्रेस नेता मीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाली बर्तन हाथ में  à¤²à¥‡à¤•र महापौर निवास का घेराव कर दिया। महिलाओं व बच्चों ने खाली मटके फोड़े। विरोध प्रदर्शन का महापौर विवेक शेजवलकर मौके पर आये और ज्ञापन लिया। मौके पर महापौर ने उपायुक्त एपीएस भदौरिया को टेंकर से पानी की सप्लाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद आक्रोशित शांत हुये। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता लतीफ खां मल्लू, चर्तुभुज धनौलिया, लतीफ खां मल्लू, महादेव अपोरिया, पंकज शर्मा, मोहित जाट, संजीव दीक्षित, अमन पारीख, केशव सिंह, पप्पन यादव, दिलीप तोमर, राजेश जाटव सहित सैंकड़ों रहवासी शामिल रहे।

Share This News :