Home > अपना शहर ,
युवक से मोबाइल व नगदी लूटी

ग्वालियर। रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल व नगदी लूट ले गये। इंदरगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात डेढ बजे भूपेन्द्र जाटव रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। अभी वह शिंदे की छावनी भारत टाकीज के पास पहुंचा ही था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन व 800 रूपये लूटकर भाग निकले। बाद में लुटेपिटे भूपेन्द्र ने मामले की जानकारी इंदरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीव्ही की मदद से लुटेरों को तलाश रही है। 

Share This News :