Home > अपना शहर ,
बैंगलोर गये परिवार के घर चोरी

ग्वालियर। शादी समारोह में शामिल होने बैंगलोर गये परिवार के सूने घर में चोरी हो गई। विश्वविघालय थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक विश्वविघालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर एसपी आफिस के पीछे रहने वाले इंद्रजीत सिंह चडढा के सूने घर में चोरी हो गई। बताया जाता है कि इंद्रजीत वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने परिवार सहित बैंगलोर गये थे। तभी पीछे से सक्रिय चोरों ने उनके सूने घर के ताले चटका माल उड़ा दिया। चोरी का पता सुबह उस समय चला जब स्थानीय लोगों ने इनके घर का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी विश्वविघालय थाना पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि चोर कितना माल ले गये है यह परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This News :