Home > अपना शहर ,
स्टेशन पर युवक की लाश मिली

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टेण्ड पर सोमवार सुबह युवक की लाश पड़ाव थाना पुलिस को पड़ी मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
जानकारी के मुताबिक पड़ाव पुलिस को खबर मिली थी कि रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टेण्ड पर एक युवक की लाश पड़ी है। इस सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपनी निगरानी में ले लिया। आसपास के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात को यह किसी रेल से यहां आकर बैठा था और सुबह उसकी लाश मिली। उसके पास से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सकें। पुलिस फिलहाल शव को डेड हाउस भिजवाकर उसकी शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

Share This News :