Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
शिवपुरी में रेत की खदान धसने से चार लोग दबे, एक की मौत

शिवपुरी। बैराड़ थाना इलाके के बरोद गांव के पास पार्वती नदी पर एक परिवार रेत खदान धसने से उसमें दब गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी ट्रेक्टर ट्राली से रेत भरने गए थे, तभी वहां रेत की खदान धस गई।

बाहर मौजूद लोगों ने रेत हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Share This News :