Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नरोत्तम मिश्र जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 20 से 21 मई तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 20 मई को रात्रि 1.5 बजे भोपाल से सचखंड़ एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 6 बजे डबरा पहुंचेंगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 8:30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे दतिया पहुंचेंगे और माँ पीताम्बरा एवं शनि मंदिर के दर्शन, पूजा करेंगे। प्रातः 10 बजे प्रतिदिन पानी सप्लाई के लिए आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ भाग लेंगे फिल्टर प्लांट दतिया। प्रातः 11 बजे समयदानी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे गहोई वाटिका। दोपहर 12:30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और समय आरक्षित रहेगा। सायं 3:30 बजे जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे पुलिस लाईन दतिया। सायं 4 बजे ग्राम बढ़ेरा में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 4.30 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेंगे और बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सभाकक्ष, लायब्रेरी एवं फोटो कांपी कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे नवीन जिला न्यायालय परिसर। रात्रि 8.30 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे डबरा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम डबरा में ही करेंगे। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 21 मई को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेंगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेंगे कलेक्ट्रेट के पास बुन्देला कालौनी दतिया। प्रातः 11 बजे स्मार्ट ब्रेन क्विज काम्पीटिशन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे बग्गीखाना प्रांगण, किला चौक। दोपहर 12.30 बजे से निवास पर समय आरक्षित रहेगा। सायं 3.30 बजे प्रजापति समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे सीता सागर के सामने, गैस एजेंसी के पास। सायं 5 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे डबरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेंगे और वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 10 बजे दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 11:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर 22 मई 2017 को प्रातः 5.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This News :