Home > अपना शहर ,
थाटीपुर क्षेत्र में दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर à¥¤ à¤¨à¤—र निगम द्वारा प्रति शुक्रवार एवं शनिवार को चलाए जाने वाले स्वच्छता जागरुकता à¤…भियान के तहत आज स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के निर्देशन में थाटीपुर क्षेत्र के वार्ड 22, 24, 28 एवं 30 में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगणों ने रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेष दिया तथा स्वच्छता की शपथ ली।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान मुख्य बाजार में हाकर्सजोन के पास स्वच्छता अभियान चलाया तथा सभी अधिकारियों ने श्रमदान कर झाडू लगाकर सफाई की तथा कचरा उठवाया। वहीं जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के बाहर कचरा फैलाया गया था तथा सामान रखा था, उन्हें समझाइश à¤¦à¥€ कि रोड पर कचरा व सामान न फैलाएं। स्वच्छता अभियान जागरुकता अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षदगणों ने भी नागरिकों से आग्रह किया कि वह न तो स्वयं गंदगी फैलाएं नहीं ही किसी को गंदगी फैलाने दें। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव, क्लस्टर अधिकारी सतेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी श्री राकेष कष्यप सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
रैली में दिलाई स्वच्छता की शपथ
स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में आज क्षेत्रीय कार्यालय 11, दर्पण काॅलोनी से थाटीपुर चैराहे तक स्वच्छता जागरुकता की रैली निकाली तथा नागरिकों को स्वच्छता का संदेश à¤¦à¤¿à¤à¥¤ इस दौरान क्षेत्र क्रमांक 11 के सफाई संरक्षक, अधिकारीगण एवं अनेक नागरिकणगण मौजूद रहे। रैली का समापन थाटीुपर चैराहे पर हुआ। यहां अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अपील की कि नागरिक कचरा डोर टू डोर वाहन में ही डालें, तथा कचरा सडक पर न फैलाएं, क्योंकि सफाई का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
सफाई संरक्षकों का किया सम्मान
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान अतिथियों द्वारा आइये-मिलिये कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय कार्यालय 11 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 2 सफाई संरक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Share This News :