Home > अपना शहर ,
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

ग्वालियर à¥¤ à¤¸à¤®à¥à¤®à¤¾à¤¨ करने से कर्मचारियों को मिलती है उर्जा तथा वह और अधिक जिम्मेदारी से कार्य à¤•रते हैं। यह विचार आज अलग- अलग वार्डों में आईये-मिलिये सम्मान समारोह के अंतर्गत सफाई सरंक्षकों के सम्मान करते हुए जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किए। विभिन्न वार्डो में क्षेत्राधिकारियों द्वारा जनप्रतिधियों के माध्यम से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान कराया।
आइये-मिलिये कार्यक्रम के अन्तर्गत आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 में कार्यरत कर्मचारी पवन पुत्र सीताराम आयु 21 वर्ष एवं चांद खान पुत्र स्वर्गीय लाल खान आयु 45 वर्ष इसी प्रकार वार्ड 46 में कार्यरत सफाई संरक्षक रामू पुत्र स्वर्गीय रेवती आयु 35 वर्ष एवं चांद का पुत्र स्वर्गीय कम्मन खान आयु 38 वर्ष इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 50 में कार्यरत कर्मचारी किशन लाल पुत्र स्वर्गीय लखनलाल आयु 50 वर्ष एवं नरेंद्र कडेरे पुत्र स्वर्गीय भगवानदास आयु 24 वर्ष को कार्यस्थल पर अच्छा कार्य करने के लिए स्थानीय निवासियों एवं पार्षदों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड 37 के पार्षद मुकेश à¤ªà¤°à¤¿à¤¹à¤¾à¤° ने अपने वार्ड के सफाई संरक्षकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर भी सफाई संरक्षकों का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए नगर निगम आयुक्तअनय द्विवेदी ने आईये-मिलिये सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश सभी क्षेत्राधिकारियों को दिए हैं। 

Share This News :