Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने करन सागर तालाब की साफ-सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले में आज करन सागर तालाब पहुंचकर पत्रिका समूह द्वारा आयोजित तालाब की साफ-सफाई कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि समाचार पत्र समूह की यह अभिनव पहल है। दतिया में काफी प्राचीन जल स्त्रोत है इनको साफ रखना, इनके स्त्रोतों को खोलना तथा जल संरक्षण, संवर्धन का कार्य करना अति महत्वपूर्ण है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान की भी प्रासांगिता इस प्रकार के कार्यो में निहित है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सेना, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जनसम्पर्क मंत्री ने किया बम-बम महादेव पार्क का भ्रमण

जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रातःकाल बम-बम महादेव पार्क का भ्रमण किया।

Share This News :