Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मौसमः मानसून के लिए बन रही है बेहतर स्थिति, अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

भोपाल। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछार पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार सुबह से चल रही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, सुबह से ही भोपाल में धूप खिली होने से उमस का असर बना रहा। पढ़ें पूरी खबर...
 
 
-मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल गया है। अगले 12 घंटों में इसके और गहरे होने की संभावना है। यह परिस्थितियां मानसून के लिए बेहतर हैं। हमारे प्रदेश में इस वजह से नमी की मात्रा बढ़ेगी और अगले पांच दिन तक तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा। इस दौरान शाम के समय में प्री मानसून बारिश हो सकती है।
 

-मौसम विभाग के अनुसार, नमी बढ़ने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है, बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हवाओं के बीच बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। कई स्थानों पर तो तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

-मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभागों के अलावा रायसेन, कटनी, भिंड, विदिशा, जबलपुर, मंडला में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, टीकमगढ़, अशोक नगर, सागर, दमोह, छतरपुर, विदिशा, पन्ना व होशंगाबाद में ओलावृष्टि हो सकती है।

-राज्य के मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 34.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This News :