Home > अपना शहर ,
सिंधिया आये, संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर आये। स्टेशन से सीधे वह संवेदना व्यक्त करने दिवंगत गिरीश जैन और सतीश अजमेरा के निवास पर पहुंचे। इससे पहले कांग्रेसियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
गुना सांसद सिंधिया शनिवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह ग्वालियर आये। कोच से उतरते ही कांग्रेसियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया। इसके बाद वह कार में बैठकर सीधे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिवंगत नेता गिरीश जैन के मुरार स्थित निवास पर पहुंचे और परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया। इसके बाद सिंधिया ने चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष सतीश अजमेरा के निवास पर भी पहुंचकर संवेदना व्यक्त दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। 
तत्पश्चात महल आकर कुछ देर विश्राम कर वह अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी के लिए रवाना हो गये। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, प्रघुम्न सिंह तोमर, विधायक लाखन सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, लतीफ खां मल्लू, मनेन्द्र दर्शन सिंह, सुनील शर्मा, श्याम सिंह चौहान, महाराज सिंह पटेल, वीरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र यादव, रघुराज सिंह राजपूत, रमेश पाल, कुलदीप कौरव, चतुर्भुज धनौलिया, अशोक शर्मा, अशोक प्रेमी, आनंद शर्मा, नगर पाल आर्य आदि प्रमुख हैं। 

Share This News :