Home > अपना शहर ,
समयदानी एवं विस्तारकों की बैठक 4 जून को, तोमर उपस्थित रहेंगे

ग्वालियर। भाजपा की एक आवश्यक बैठक 4 जून को 6.30 बजे प्रगति विद्या पीठ, सीपी कॉलोनी, मुरार में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। 
भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर से री प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के सफलतम तीन वर्ष होने पर तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत 6 जून को एक विशाल कार्यक्रम फूलबाग मैदान पर होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्रीगण नितिन गडकरी, अनंत कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव आमजन भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताजाया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक प्रमुख बैठक 4 जून को शाम 6.30 बजे सीपी कॉलोनी, मुरार स्थित प्रगति विद्यापीठ स्कूल में आयोजित की गई है। इस बैठक में कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पिछले दिनों भाजपा द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत पार्टी द्वारा नियुक्त विस्तारक कार्यकर्ता एवं समयदानी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। जिन्होंने सात दिवस का पूर्ण समय देकर अपने अपने स्थान पर पूरे सात दिन निवास करते हुए वार्डों का भ्रमण कर जनता से सीधा संपर्क किया। भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं एवं मप्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में आमजनता को बताया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बडे बडे कार्य कराये गए उनसे आमजनता को अवगत कराया गया। बाद में समस्त वार्डों में बडे बडे सम्मेलन आयोजित किए गए।
इस बैठक में समयदानी एवं विस्तारक कार्यकर्ता से बातचीत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ एवं जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं संगठन द्वारा नियुक्त समयदानी एवं विस्तारक कार्यकर्ता आपेक्षित हैं। à¤‡à¤¸ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने उपरोक्त श्रेणी के समस्त कार्यकर्ताओं से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया।

Share This News :