Home > अपना शहर ,
व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा को देखकर पहले ठिठके मिनिस्टर तोमर, फिर पूछा हालचाल

ग्वालियर.व्यापमं घोटाले के आरोप में जेल रहे पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से आमना-सामना हो गया। तोमर, शर्मा को देखकर पहले तो ठिठके, लेकिन फिर हाथ बढ़ाकर हालचाल पूछा और आगे बढ़ गए। उनके साथ मिनिस्टर जयभान सिंह पवैया भी थे। उन्होंने शर्मा से हाथ भी मिलाया।

-यह क्रार्यक्रम था हाल में विवेकानंद सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार श्रीधर पराड़कर के नागरिक अभिनंदन का। इस अभिनंदन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि थे।
-इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित कई भाजपा नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही तोमर मंच से उतरने लगे तो उनका सामना एमपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा से हो गया।

हालचाल पूछा और आगे बढ़ गए तोमर
-शर्मा ने तोमर को देखते ही कहा, कैसे हैं भाईसाहब। यह सुनकर तोमर एकदम रुक गए। एक पल तो उनकी समझ में नहीं आया कि वे क्या करें, लेकिन दूसरे ही पल उन्होंने हाथ आगे बढ़ाकर हालचाल पूछा और आगे चले गए।
-तोमर के साथ प्रदेश के ही उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया भी थे। उन्होंने भी लक्ष्मीनारायण शर्मा से हाथ मिलाकर बात की और फिर वे भी चले गए। मंत्रियों के जाने के बाद शर्मा मंच पर गए और पराड़कर का स्वागत किया।

Share This News :