Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
कुर्की का नोटिस मिला तो किसान ने दी जान, सिर पर था 10 लाख का कर्ज

भोपाल/रायसेन।MP में किसानों के हिंसक आंदोलन के बीच सिर से पैर तक कर्ज में डूबे एक किसान ने बैंक के कुर्की के नोटिस से घबराकर सुसाइड कर ली। उसने HDFC बैंक से 10 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसे चुकाने के लिए 10 दिन पहले ही बैंक ने कुर्की का नोटिस भेजा था। बेटियो की शादी की थी चिंता...

- रायसेन से करीब 15 किमी दूर सांची ब्लॉक के गांव सगोनिया के रहने वाले किसन सिंह मीणा(45) ने गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे सल्फास खा लिया।
-परिजन उसे फौरन रायसेन के जिला हॉस्पिटल लाए। उसकी हालत नाजुक देखते हुए भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया।
-किशन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चचेरे भाई नारायण सिंह ने बताया कि, किसन ने एचडीएफसी बैंक से खेती-किसानी के लिए 10 लाख रुपए का लोन लिया था। उसने बिजली के नए ट्रांसफर के लिए अप्लाई किया था। बिजली विभाग ने नया ट्रांसफर तो नहीं लगाया, बल्कि पुराना उतार ले गए।
-किसान के हिस्से में करीब 15 एकड़ जमीन आई थी, लेकिन अच्छी फसल न होने से वो लगातार परेशान था। 10 दिन पहले ही बैंक के कर्मचारी गांव आकर उसे कुर्की का नोटिस थमाकर चले गए थे।
-बैंक का नोटिस मिलने के बाद से किसन तनाव में था। उसी के चलते किसन ने अपनी जान दे दी।

बेटियों की शादी की चिंता...
-किसन की पत्नी लीला के मुताबिक, उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति(22) की शादी हो चुकी है। जबकि प्रियंका(18) और दीक्षा(16) की शादी को लेकर सबलोग परेशान रहते थे। इनके एक 12 साल का बेटा सचिन भी है।

Share This News :