Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जब पुतला जलाते समय खुद जलने लगा कांग्रेस नेता, भागकर बचाई जान

इंदौर।उज्जैन में एमपी के सीएम का पुतला जलाने की कोशिश कर रहा कांग्रेसी नेता अचानक खुद आग में झुलस गया। नरवर क्षेत्र में सरकार का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला जला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीना तो चिंगारी उड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह पर गिरी। इससे उनके शर्ट में आग लग गई।मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।

  • देवास रोड स्थित नरवर गांव के कांग्रेसी कार्यकर्ता मंदसोर में हुई किसानो की मौत और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सीएम शिवराज सिंह का पुतला जला रहे थे। पुतला जलते ही पुलिसकर्मी पुतला छिनने लगे, इस दौरान हुई छीना झपटी में कांग्रेस कर्यकर्ता देवेन्द्र पंवार की शर्ट में आग लग गई।
    - आग लगते ही देवेन्द्र सड़क पर भागने लगा। देवेन्द्र को जलता देख पुतला जलाने में जुटे कांग्रेसी और बुझाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी पुतले को छोड़ उसे बचाने दौड़े। कार्यकर्ता और पुलिस जवान उसका शर्ट खीचने लगे। देवेन्द्र ने वहां मौजूद लोगों की मदद से शर्ट उतार फेंका। लेकिन तब तक उसकी पीठ और पेट का कुछ हिस्सा जल चुका था।
  • - मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ यदि देवेन्द्र और वहां मौजूद लोगों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो वह आग में झुलस सकता था।

Share This News :