Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र पर्यावरण संरक्षण यात्रा में शामिल होंगे

भोपाल । जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी, मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 14 एवं 15 जून को रीवा प्रवास पर रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र 14 जून की प्रात: भोपाल से वायुयान द्वारा सतना होते हुए रीवा जिले के ग्राम सलैया पहुंचेंगे। ग्राम सलैया में पर्यावरण संरक्षण यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासगृहों का निरीक्षण करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री इसी दिन मऊगंज में भी पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र गुरूवार 15 जून को ग्राम बिछिया में पर्यावरण संरक्षण यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे और कलेक्ट्रेट सभाग्रह में बाणसागर परियोजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्र गुरूवार 15 जून की शाम सतना होकर भोपाल आएंगे।

Share This News :