Home > अपना शहर ,
मेले में बेटी बचाओ व जल बचाओ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन (समर नाईट) मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस कड़ी में समर नाईट मेले में 15 जून को चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता रखी गई है। इस दिन यह प्रतियोगिता सायंकाल 5.30 बजे मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में शुरू होगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह ड्राइंग प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में आयोजित होगी। प्रथम आयु वर्ग में 5 से 8 साल तक के बच्चों की प्रतियोगिता होगी। इस वर्ग में बच्चे अपने मनपसंद की ड्राइंग बना सकेंगे। द्वितीय प्रतियोगिता 9 से 14 साल के बच्चों के बीच होगी। इस प्रतियोगिता की थीम जल बचाओ रहेगी। इसी तरह तृतीय आयु वर्ग में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इस ड्राइंग प्रतियोगिता की थीम बेटी बचाओ पर आधारित होगी। सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग शीट प्रतियोगिता स्थल पर मुहैया कराई जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर प्रतियोगी को प्रमाण-पत्र व मैडल दिया जायेगा। प्रतियोगिता के लिये निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुँचकर पंजीयन करराया जा सकता है। इसके अलावा एस के फर्नीचर लोहिया बाजार एवं सिटी सेंटर स्थित अलोहा अबेकस सेंटर पर भी पंजीयन कराए जा सकते हैं।

Share This News :